मुख्य समाचार

फोटोयुक्त मतदाता सूची मुद्रण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित

छत्तीसगढ़,रायगढ़/धरमजयगढ़/छाल

जय जोहर इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

फोटोयुक्त मतदाता सूची मुद्रण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित

 

रायगढ़, 4 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला रायगढ़ में नगर पालिकाओं के आगामी आम निर्वाचनों के लिए नगरपालिकाओं की वार्डवार तथा पंचायतों के आगामी आम निर्वाचनों के लिए विकासखण्डवार तैयार की गई फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के मुद्रण किए जाने हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती है।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार निविदा फार्म (जिसका मूल्य 100 रुपये है) कलेक्टर कार्यालय से किसी भी दिन, कार्यालयीन समय के दौरान प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कार्यालय में 4 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन शाम 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली मुद्रण के लिए कागज सहित दर लेजर प्रिंट, डिजिटल प्रिंट के लिए मंगवाई जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!