मुख्य समाचार
कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग पर कुछ घंटों में ही पाया काबू कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर संभाली राहत एवं बचाव कार्य की कमान
की दा, छत्तीसगढ़, रायगढ़ धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग पर कुछ घंटों में ही पाया काबू
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर संभाली राहत एवं बचाव कार्य की कमान
12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों से आग पर पाया गया काबू, 200 लोगों से अधिक की टीम आग बुझाने में लगी रही
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल की अगुवाई में शहर के पूरे पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए संभाला मोर्चा
आग पर काबू पाने फायर ब्रिगेड के लिए नगर निगम ने बनाए 4 रिफिलिंग प्वाइंट
इलेक्ट्रिक मटेरियल में आग लगने से बुझाने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
वेयर हाउस से लगे गजानंदपुरम में सबसे पहले शुरू किया गया राहत एवं बचाव कार्य
घटना से नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि
नगर सेना की टीम फायर ब्रिगेड के साथ घटना स्थल पर स्टैंड बाय पर तैनात
रायगढ़, 17 मार्च 2025/ 17 मार्च की सुबह कोतरा रोड स्थित सीएसपीडीसीएल के एरिया सब स्टेशन के वेयर हाउस में भीषण आग लग गई थी जिस पर कुछ घंटों की मेहनत के बाद काबू पा लिया गया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली।
सोमवार 17 मार्च की सुबह 9.30 बजे कोतरा रोड के विद्युत सब स्टेशन में आग लग गई। यह आग वेयर हाउस में रखे गए ट्रांसफॉर्मर्स और इलेक्ट्रिक केबल में लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट करते हुए आग को काबू करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने शहर के सभी थानों से सुरक्षा बल को घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए।
नगर सेना और नगर निगम की टीमें फायर ब्रिगेड और वॉटर टैंकर के साथ वेयर हाउस में लगी आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही जिले के अन्य उद्योगों जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू, एनटीपीसी, अदानी, मोनेट से भी तत्काल फायर ब्रिगेड बुलवाए गए। कलेक्टर श्री गोयल भी तत्काल घटनास्थल से लगे गजानंदपुरम कॉलोनी पहुंचे। रिहायशी इलाका होने के चलते जरूरी था कि यहां सबसे पहले सुरक्षा के इंतेजाम किए जाएं। वेयरहाउस की दीवार से लगे घरों को खाली कराया गया। लोगों को घरों से सिलेंडर निकालने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम यहां राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। कॉलोनी की ओर से फायर ब्रिगेड के जरिए आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आगे कॉलोनी की ओर न फैले। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी कॉलोनी और घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जरूरी दवाओं के साथ तैनात रखा गया था। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के इंतेजाम सुनिश्चित किए जा रहे थे।




