मुख्य समाचार
जमीन मुआवजा न मिलने से ग्रामीणों का भारतमाला सड़क निर्माण का विरोध, कलेक्टर जनदर्शन में की शिकायत
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
जमीन मुआवजा न मिलने से ग्रामीणों का भारतमाला सड़क निर्माण का विरोध, कलेक्टर जनदर्शन में की शिकायत
रायगढ़/धरमजयगढ़ :- भारत माला परियोजना के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक में चल रहे सड़क निर्माण कार्य से प्रभावित तीन दर्जन ग्रामीणों ने मुआवजा न मिलने की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है। रैरुमाखुर्द के नोनाईजोर निवासी ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीनों का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन अब तक उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर बिना मुआवजा दिए धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी रखने का आरोप लगाया है।





