मुख्य समाचार
मांड नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक पानी ले अंदर गायब, दूसरे को बड़ी मुश्किल से बचाए लोग, गुमशुदा युवक को खोजने में लगे पुलिस
(कीदा), छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज बेव पोर्टल
आमदरहा नदी में मछली पकड़ने गया मछुआरा नदी में डूबा, मछुआरे की तलाश जारी
मांड नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक पानी ले अंदर गायब, दूसरे को बड़ी मुश्किल से बचाए लोग, गुमशुदा युवक को खोजने में लगे पुलिस
जय जोहार इंडिया TV रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां स्थित आमादारहा में एक मछुआरा की डूबने की खबर सामने आई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे का बताया जा रहा है।
ज़ब एक युवक मछली खरीदने नदी में मार रहें मछुआरे के पास गया तब दोनों लोग नदी के बहाव में डूबने लगे। जिसमें से घटनास्थल पर मौजूद और लोगों ने डूब रहें युवक को तो बचा लिया पर मछुआरे तक नहीं पहुंच सके। जिसके कारण मछुआरा डूब गया।
आस पास के लोगों ने बताया की नदी में डूबे व्यक्ति का नाम संजय यादव है और वह नाराईटीकारा निवासी है। वही जानकारी सामने आ रही है की ज़ब मछुआरा जाल फेक रहा था तब जाल उसके हाथो में बँधी हुई थी।
संका जताया जा रहा है की पानी के अंदर पत्थर में फस गया होगा, और वे बाहर नहीं निकल पा रहा होगा!
फिलहाल मामले की सुचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। वही डूबने का असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही लापता मछुआरे की तलाश की जा रही है।

