मुख्य समाचार
मलका कंपनी की लापरवाही से ड्राइवर की गई जान, सकरा कच्चा रास्ता और बिना सुरक्षा संकेत की किया जा रहा कार्य
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
मलका कंपनी की लापरवाही से ड्राइवर की गई जान, सकरा कच्चा रास्ता और बिना सुरक्षा संकेत की किया जा रहा कार्य
जय जोहार इंडिया TV रायगढ़/धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ नगरपंचायत अंतर्गत दमाश में मलका रिन्युवल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड सिकंदराबाद द्वारा मांड प्रोजेक्ट द्वारा 8 मेगावॉट बिजली उत्पादन का कार्य चल रहा है जिसमें केनाल का कुछ कार्य मेसर्स मुस्कान अग्रवाल पत्थलगांव को पेटी ठेका में दिया गया है । जहां गुरुवार को मलका कंपनी की लापरवाही से डंफर वाहन पलटने से ड्राइवर बैजनाथ कोल उम्र 46 वर्ष सकिन-बरदी, थान – चतरंगी, जिला-सिंगरौली, मध्यप्रदेश की जान चली गई।

कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा
मलका प्रोजेक्ट द्वारा केनाल बनाने के लिए लगभग 15 फिट गड्ढे का खुदाई किया गया है जिस केनाल से मांड नदी का पानी होकर गुजरेगा, केनाल के लिए खुदाई तो की गई है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से कोई सावधानी संकेत या फिर रिबन नहीं लगाया गया है। जो कि हादसों को न्यौता दे रहा था क्योंकि केनाल के एक और खेती किया गया है वही दूसरी ओर केनाल के मिट्टी का मेढ़ बनाया गया है जिसमें औपचारिक रूप से मलका कंपनी द्वारा रास्ता के रूप में उपयोग किया जा रहा है उसी के ऊपर से डंपर वाहन चलाकर कार्य किया जा रहा है जो कि बहुत संकड़ी मार्ग है साथ ही बरसात के वजह से मिट्टी का कटाव भी हो चुका है जिसके बाद भी मलका कंपनी द्वारा इस मार्ग का उपयोग किया जा रहा था जिसकी वजह से गुरुवार को बेगुनाह ड्राइवर बैजनाथ कोल की जान चली गई।





