मुख्य समाचार
पावर ग्रिड तारकेला में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
पावर ग्रिड तारकेला में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
● *साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : पावर ग्रिड तारकेला में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
जय जोहार इंडिया TV पुलिस डेस्क खबर*10 अक्टूबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में चल रहे *साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा* के तहत आज पावर ग्रिड तारकेला में अधिकारी, कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे* और *साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय* ने अधिकारी, कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और उन्हें साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जागरूकता पंपलेट का भी वितरण किया गया।
*एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे* ने साइबर अपराधों से सावधान रहने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने हाल के साइबर फ्रॉड के तरीकों को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार आम लोग ठगी का शिकार होते हैं और इससे बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।




