
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
प्रयास आवासीय विद्यालय: प्रवेश हेतु मंगाये गये ऑनलाईन आवेदन
जय जोहार इंडिया TV 27 जून धर्मजयगढ़ रायगढ़, 26 जून 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में 9 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में विभिन्न जाति वर्ग समूह अंतर्गत 148 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश एक प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10 वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।





