मुख्य समाचार
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला रायगढ़ ब्लॉक धरमजयगढ़ तहसील छाल में बैठक संपन्न…लिए गई कई महत्पूर्ण निर्णय
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला रायगढ़ ब्लॉक धरमजयगढ़ तहसील छाल में बैठक संपन्न…लिए गई कई महत्पूर्ण निर्णय
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला रायगढ़ ब्लॉक धरमजयगढ़ तहसील छाल में बैठक संपन्न (रूढ़ी जन्य परंपरा पर आधारित)
जय जोहार इंडिया TV 19/10/2024 उपरोक्त बैठक में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के छाल तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई ग्राम पंचायत में निवास करने वाले आदिवासी समाज के पितृ शक्ति, युवा शक्ति, छात्र शक्ति, अधिकारी कर्मचारी समस्त स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बैठक में छाल, नवापारा रोड बूढ़ा देव देवरास के सामुदायिक भवन पर उपस्थित हुए, जो कि बैठक श्री चंद्रमणि राठिया (CM) जी के अध्यक्षता में विचार सुझाव समाज प्रमुखों द्वारा रखा गया, जिसने चिंतन विचार कर कई महत्पूर्ण निर्णय लिए गए है।
आदिवासी समाज के कई गंभीर समस्याओं है, उनके निराकरण के लिए गांव-गांव में बैठक जारी है जिसे अब और तेजी लानी है, जिसमें ग्राम प्रभारी एवं समाज प्रमुखों के साथ मिलकर समाज में हो रहे कुरीतियों को दूर करने की प्रयास किया जायेगा साथ ही सदस्यता अभियान पर हर परिवार से जोड़ने की अपील की गई है।

वनांचल क्षेत्र होने के कारण हमारे किसानों की फसल नुकसान एवं जनहानि जंगली हाथी द्वारा अब अधिक होने लगी है, और जिसके कारण किसानों को अधिक आर्थिक क्षति हो रही है, शासन प्रशासन द्वारा आज तक कोई पहल नहीं की जा रही है। इसलिए हम सरकार से जनहानि में 50 लाख और सरकारी नौकरी एवम् फसल नुकसान में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के बराबर मुआवजा राशि के मांग को लेकर छाल तहसील घेराव करने की तिथि 11 नवंबर दिन सोमवार को प्रस्ताव पारित किया गया है।

सरकार द्वारा खोले जा रहे उद्योग/ खदान के कारण मानव जीवन में हानिकारक को बढ़ावा दे रहा है। जल जंगल जमीन अस्त व्यस्त हो रही है, जीव जंतु गांव की ओर आ रही है, जिससे जनहानि भी बढ़ रही है। विकास के नाम पर विनाश को बढ़वा दे रहा है।
जिसकी विरोध की गति अब तेजी लानी है। आगामी 15 नवंबर धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर जल जंगल जमीन बचाओ महारैली/घेराव की तैयारी की जा रही है। जो सरकार को हमारी एकता की संकेत देना।




