मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ – काली पूजा समिति के पदाधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को आमंत्रित….शामिल होने की जताई सहमति

(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

 

धरमजयगढ़ – काली पूजा समिति के पदाधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को आमंत्रित….शामिल होने की जताई सहमति

 

जय जोहार इंडिया TV रायगढ़ जिला के प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धरमजयगढ़ कालोनी में श्री- श्री काली पूजा एवं दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के धर्मपत्नी कौशल्या साय को उनके गृहग्राम बगिया जाकर आमंत्रित किया है। जिसको कौशल्या साय ने स्वीकार करते हुए काली पूजा में शामिल होने की बात कही। बता दें कि इस वर्ष इस आयोजन का 45 वां वर्ष है। बंग समाज द्वारा आयोजित इस पूजा में नगर सहित आसपास के श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। श्री काली पूजा 31 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 4 नवम्बर को संपन्न होगी।
यह पूजा तांत्रिक पद्धति से की जाती है। प्रत्येक रात्रि में गायन, डांस प्रतियोगिता एवं माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित है। आयोजन को सफल बनाने समिति के पदाधिकारी विगत कई दिनों से जुटे गए हैं।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!