रायगढ़

वन मंडल धरमजयगढ़ में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,लैलूंगा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

वन मंडल धरमजयगढ़ में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल

जय जोहार इंडिया TV, रायगढ़/धरमजयगढ़ , सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वन मंडल धरमजयगढ़ के अंतर्गत आने वाले लैलूंगा रेंज में मानव और हाथी द्वन्द की खबर सामने आ रही है। यहां ग्राम बगुडेगा में हांथी ने एक आदमी को कुचल कर मार दिया है। जैसे ही इसकी खबर आस पास के लोगों को पता चली क्षेत्र में सनसनी फैल गई, हाल ही में कई दिनों से हाथियों के हमले से लोगों के मरने की खबर सामने आई है।
जिसके कारण धरमजयगढ़ और आस पास के इलाके में दहशत का माहौल है। वही हाथी और मानव द्वन्द ना हो इसके लिए वन विभाग का प्रयास विफल नजर आ रहा है। जो अपने आप में कई सवाल खड़ा करता है और वन विभाग की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में रखता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!