मुख्य समाचार

युवा क्रिकेटर प्रशांत साय पैकरा को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में स्थान मिलने से कंवर समाज ही नही पूरे छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों में खुशी माहौल…जाने कौन है पैंकरा

(कीदा) छत्तीसगढ़, जशपुर,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

युवा क्रिकेटर प्रशांत साय पैकरा को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में स्थान मिलने से कंवर समाज ही नही पूरे छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों में खुशी माहौल…जाने कौन है पैंकरा

जशपुर छत्तीसगढ़ निवासी श्री परमेश्वर साय पैंकरा जी (करा रोपण अधिकारी) के पुत्र श्री प्रशांत साय पैंकरा को IPL के मेगा ऑक्शन में स्थान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जय जोहार इंडिया TV 

जशपुर जिले के तपकरा के रहने वाले युवा क्रिकेटर प्रशांत साय पैकरा को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में स्थान मिलने से कंवर समाज ही नही पूरे छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
शशि सिदार लैलूंगा की रिपोर्ट लेख
डेस्क खबर प्रशांत साय पैंकरा के पिता श्री परमेश्वर साय पैंकरा फरसाबहार ब्लॉक में करारोपण अधिकारी (taxation officer) है।प्रशांत साय पैकरा की प्रारंभिक शिक्षा तपकरा के ज्ञानोदय स्कूल से हुई है।इसके बाद वो ओडिसा राज्य के बरगढ़ चला गया।वही से उसने खेल की भी शुरुआत की। प्रशांत को बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था।
बरगढ़ (ओडिसा) के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रशांत का रायपुर आना हुआ।यहां पढ़ाई और क्रिकेट साथ साथ चलती रही।युवा खिलाड़ी प्रशांत क्रिकेट खेलने राजकोट,चेन्नई,मुंबई,और अन्य जगहों तक भी जा चुका है।
गांव के इस होनहार खिलाड़ी ने सबसे पहले झारखंड के रांची में क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया था।इसके बाद कड़ी मेहनत कर प्रशांत पहले अंडर 19 में जगह बनाई। अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ की अंडर 23 टीम में सामिल होकर राजकोट गुजरात में मैच खेल रहा है।प्रशांत साय पैंकरा दाएं हाथ के फास्ट बॉलर है और 135 km प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!