मुख्य समाचार

ग्राम बर्रा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन कर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

छत्तीसगढ़/रायगढ़/धरमजयगढ/छाल


जय जोहार इंडिया TV, भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल

ग्राम बर्रा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन कर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके संघर्षों को किया गया याद

जय जोहार इंडिया TV/छाल/15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हर साल जनजाति गौरव देश के रूप में मनाया जाता है। पहली बार वर्ष 2021 में मनाया जाने वाला यह दिवस भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था।

आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके संघर्षों को स्मृतियों में संजोने के लिए रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम बर्रा में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। जिसमें बारगढ़ खोला के साथ-साथ छाल क्षेत्र से आदिवासी समाज के सामाजिक प्रतिनिधि गण भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर किया गया । इसके पश्चात क्षेत्र के विभिन्न वक्ताओं द्वारा क्षेत्रीय समस्या को लेकर संविधानिक प्रावधान, रूढ़ी प्रथा, परंपरा, रीति-रिवाज आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिसमें विशेष रूप से 5वीं अनुसूची एवं पेशा अधिनियम पर बहुत ही सारगर्भित विचार रखा गया तथा क्षेत्र की समस्याओं पर चिंतन किया गया साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन कर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!