मुख्य समाचार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डोगामौहा और गौरबहरी में 80 लीटर अवैध महुआ शराब के

छत्तीसगढ़/रायगढ़/धर्मजयगगढ/छाल

जय जोहार इंडिया TV, भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डोगामौहा और गौरबहरी में 80 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 

जय जोहार इंडिया TV/रायगढ़/ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गददर्शन पर तमनार पुलिस ने शराब के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए ग्राम डोगामौहा और गौरबहरी में छापेमारी की। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कल शाम ग्राम डोगामौहा में दबिश दी, जहां आरोपित सुरेश सिदार (41 वर्ष), निवासी डोंगामौहा, के घर से 30 लीटर महुआ शराब, और शराब बिक्री रकम ₹250 जब्त की गई। आरोपी ने इसे अवैध बिक्री के लिए रखा था।

इसके बाद, तमनार पुलिस ने आज ग्राम गौरबहरी में आरोपित मिलाप सिदार (58 वर्ष), निवासी गौरबहरी, के घर पर रेड कार्रवाई की और वहां से 50 लीटर महुआ शराब जब्त की।
दोनों आरोपियों से कुल 80 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती करीब 16,000 रुपए का जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के महत्वपूर्ण सदस्य सहायक उप निरीक्षक सुरूति लाल सिदार, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार और पुष्पेन्द्र कुमार सिदार शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!