मुख्य समाचार

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय: कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर  

छत्तीसगढ़/रायगढ़/धरमजयगढ़/छाल

जय जोहार इंडिया TV, भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय: कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर  


जय जोहार इंडिया TV/रायगढ़/छाल/ 21 नवम्बर 2024/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in में ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा करने हेतु 11 नवम्बर 2024 से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2024 तक है। वेबसाईट में ऑनलाईन आवेदन भरे गए फार्म में त्रुटि सुधार की तिथि 19 दिसम्बर 2024 (रात्रि 11.59 बजे तक) निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (2 घण्टे) होगी। प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने संबंधी विस्तृत निर्देश ऑनलाईन वेबसाईट में दिये गये हैं। निर्देश का भली-भांति अध्ययन कर जिले के समस्त प्राथमिक शाला एवं आश्रम शालाओं के छात्र-छात्राओं को फार्म भरवाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!