मुख्य समाचार
विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ मिल रहा योजनाओं का लाभ कया में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, घरघोड़ा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणजन हो रहे लाभान्वित
विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ मिल रहा योजनाओं का लाभ
कया में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़, 29 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप ग्रामीण अंचल की समस्याओं को उनके गांव में ही निराकृत करने के उद्देश्य से जनपद स्तर के ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनपदों के ग्राम स्तर के शिविर में आवेदन प्राप्त किए जाते है। साथ ही शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके आवेदन का निराकरण किया जाता है। इसी क्रम में आज विकासखण्ड घरघोड़ा के ग्राम-कया में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से पूर्व 15 पंचायतोंं से ग्राम स्तर पर 462 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 461 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। वहीं आज आयोजित शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है।
कया में आयोजित शिविर में विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया ने लोगों की संबोधित करते हुए कहा कि जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से आज यहां जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद है। उन्होंने नागरिकों से अपनी समस्याओं मांग को लेकर आवेदन करने और उसका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि शिविर में विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए गए है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने जनसामान्य को बाल विवाह के रोकथाम की शपथ दिलवाई।




