मुख्य समाचार
आभार जताने पहुंची सरस्वती यादव को मुख्यमंत्री ने रिमोट थमा कर कहा आज आप ही प्रदेश की सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें
(कीदा) छत्तीसगढ़ , रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
आभार जताने पहुंची सरस्वती यादव को मुख्यमंत्री ने रिमोट थमा कर कहा आज आप ही प्रदेश की सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहजता से 3 दिसंबर सरस्वती यादव के लिए हो गया खास
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक, हितग्राही से जारी करवाई महतारी वंदन की दसवीं किश्त
रायगढ़, 4 दिसम्बर 2024/ रायगढ़ की सरस्वती यादव के लिए 3 दिसंबर का दिन खास हो गया। दरअसल रायगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताने पहुंची। रायगढ़ की सरस्वती यादव भी महिलाओं के इस समूह में शामिल थी। मंच में पुष्पगुच्छ देकर जब उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया। तो मुख्यमंत्री श्री साय ने सरस्वती को रिमोट थमाते हुए कहा कि आज आप ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें। सरस्वती को सहसा विश्वास नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज आपके हाथों प्रदेश के 70 लाख माताओं बहनों के खाते में योजना की दसवीं किश्त के रूप 652 करोड़ जारी होंगे।




