धरमजयगढ़

न्यायधीश धरमजयगढ़ ने संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरमजयगढ़ के बच्चों से की कई मुद्दों पर चर्चा 

(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

 

न्यायधीश धरमजयगढ़ ने संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरमजयगढ़ के बच्चों से की कई मुद्दों पर चर्चा

 

छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित धरमजयगढ़ में दिनांक 6 दिसम्बर 2024, दिन शुक्रवार को संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरमजयगढ़ में न्यायाधीश श्रीमती प्रिया रजक का आगमन हुआ। जहां पर उनका विद्यार्थियों तथा समस्त शिक्षकगण की उपस्थिति में विद्यालय के प्राचार्य श्रवण कुमार पटेल द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास से स्वागत किया गया।

न्यायाधीश प्रिया रजक द्वारा छात्र-छात्राओं को कानून से संबंधित अति आवश्यक मुद्दों, जैसे यातायात संबंधित कानून, बढ़ती उम्र में बालक एवं बालिकाओं में होने वाले परिवर्तन तथा उनसे होने वाली गलतियों से संबंधित आवश्यक बातें, साइबर क्राइम में होने वाले अपराधों से संबंधित कानून, सुरक्षा से संबंधित कानून, व्यवहार किस प्रकार करना है जिससे दूसरों को ठेस न पहुंचे, बाल-विवाह, कृषि-लोन, कृषि परिवार में लोन लेते समय आप अपने माता-पिता को किस प्रकार चेक से संबंधित होने वाली धांधलेबाजी हेतु सचेत कर सकते हैं इत्यादि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई तथा अंत में बच्चों भविष्य में उत्तम नागरिक बनने की तथा श्रेष्ठ व्यवहार करने की सलाह दी गई जिसके प्रतिउत्तर में विद्यार्थियों द्वारा भी अच्छे नागरिक बनने का तथा उज्जवल भविष्य निर्माण करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!