मुख्य समाचार
सुगम ऐप में जमीन की वास्तविक स्थिति की जानकारी अक्षांश देशांश युक्त फोटो के साथ कर सकते हैं अपलोड क्रेता-विक्रेता सुगम ऐप से पंजीयन प्रकिया में मिल रही बड़ी सहूलियत
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
सुगम ऐप बन रहा जमीन रजिस्ट्री में पारदर्शिता की नई पहचान,
पक्षकारों ने कहा सुगम ऐप से पारदर्शिता और विश्वसनीयता में हुआ है इजाफा,
सुगम ऐप में जमीन की वास्तविक स्थिति की जानकारी अक्षांश देशांश युक्त फोटो के साथ कर सकते हैं अपलोड
क्रेता-विक्रेता सुगम ऐप से पंजीयन प्रकिया में मिल रही बड़ी सहूलियत
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़, 9 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर प्रदेश में तकनीकी नवाचारों के निरंतर प्रयास से नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के निर्देश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ‘सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। सुगम मोबाइल ऐप के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

रायगढ़ निवासी श्री विवेकानंद मिश्रा सुगम एप को जमीन रजिस्ट्री की दिशा में समय की मांग के अनुसार उठाया गया सबसे जरूरी कदम मानते हैं। उनका कहना है कि इससे जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पारदर्शी हो गई है। इससे जमीन संबंधित विवाद और मुकदमेबाजी की संभावनाएं काफी कम हो जाती है। क्रेता और विक्रेता दोनों के लिहाज से यह अत्यंत सुविधाजनक है व उनके बीच विश्वसनीयता को भी बढ़ाता है। वहीं दीपेश अग्रवाल का कहना है कि सुगम एप की सबसे खास बात है कि पक्षकार जमीन पर जाकर उसका फोटो अक्षांश देशांश अपलोड कर सकते हैं। यह रजिस्ट्री मॉड्यूल में अपलोड हो जाता है। जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हुई है। खरीददार को अपनी जमीन की वास्तविक स्थिति पता होती है जो रिकॉर्ड में दर्ज होती। शासन को भी वास्तविक राजस्व की प्राप्ति होती है।




