मुख्य समाचार

सायबर क्राइम अपराध पर महाविद्यालय में हुआ व्याख्यान” थाना प्रभारी साथ पुलिस टीम रही मौजूद

मध्यप्रदेश, नर्मदापुरम, बनखेड़ी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

“सायबर क्राइम अपराध पर महाविद्यालय में हुआ व्याख्यान” थाना प्रभारी साथ पुलिस टीम रही मौजूद

जय जोहार इंडिया TV न्यूज शासकीय महाविद्यालय, बनखेडी में आज दिनांक 14 दिसम्बर, 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतीश पिपलोदे जी के मार्गदर्शन में, साइबर क्राइम जागरूकता के अंतर्गत महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनखेडी थाना के उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर व आरक्षक श्री अभिषेक पटेल ,श्री आकाश रघुवंशी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रेजेन्द्र पटेल के सायबर क्राइम पर दिए गए, संक्षिप्त वक्तव्यों से हुआ। मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक, श्री मनमोहन सिंह ठाकुर ने साइबर क्राइम क्या है? इसका स्वरूप कैसा हो सकता,सायबर क्राइम अपराध एवं सायबर क्राइम फ्राड से बचने के लिए विस्तार से विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बातें रखी।

अभिषेक पटेल ने स्ट्राग्राम, फेसबुक आदि से होने वाले फ्राड की चर्चा करते हुए उनसे बचाव के उपाय विद्यार्थियों के सम्मुख रखे।
श्री आकाश राघवंशी ने संक्षेप में अपनी बात रखी। N.S.S.कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगतसिंह बामनिया ने भी सायबर क्राइम के बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए, इसे रोकने के लिए जनजागरूकता पर विशेष बल देने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में विद्यार्थी एवं विद्यालयीन स्टाफ़ उपस्थित रहा। स्टाफ़ की ओर रेड रीबन क्लब प्रभारी डॉ. नन्द लाल पटेल,डॉ.अजय कौशिक, डॉ. सुहाना गुप्ता,श्री दीपक उइके, श्री संदीप सोनी,श्री देवेंद्र विश्कर्मा, सुनील मेहरा,बृजेश राय आदि भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा अधिकारी, श्री अनूप साहू ने किया।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!