मुख्य समाचार

जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पाकरगांव सरना गोड़ा मैदान हुआ गुलजार

छत्तीसगढ़, रायगढ़, लैलूंगा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पाकरगांव सरना गोड़ा मैदान हुआ गुलजार

शशि सिदार की खास लेख, रिपोर्ट

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज, रायगढ़, लैलूंगा जोन बिरसिंघा :- लैलूंगा विकास खंड के संकुल पाकरगांव में बिरसिंघा जोन का बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 19 दिसम्बर को हुआ शुभारम्भ । बिरसिंघा जोन में चार संकुल पाकरगांव, कुपाकानी, बिरसिंघा और लोहड़ापानी के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हुए।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ ग्राम जनप्रतिनिधि व प्रतिष्ठित ग्रामीण श्री अदल साय सिदार पूर्व सरपंच, श्री उजल साय सिदार पूर्व सरपंच, चरण साय सिदार ग्राम बैगा, उद्धव राम सिदार पंच, चक्रधर सिदार पंच, छत्तर सिंह सिदार, शंकर लाल सिदार, ललित सिदार, बोधराम चौहान, सीताराम पटेल प्राचार्य, राजकुमार भगत प्राचार्य, लक्षमीनारायण सिदार प्राचार्य, अभिलाल पैंकरा प्रधान पाठक, सकल साय पैंकरा प्र. पा, बालमकुंद साय पैंकरा प्र. पा. व संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकायओं की उपस्थिति में सर्व प्रथम राष्ट्रगान, राज्यगीत व पूजन कर 80 मीटर दौड़ की शुरुआत अतिथियों के द्वारा किया गया। लम्बे अरसे बाद खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने से बच्चे व क्षेत्रवासी बहुत उत्साहित हैं। ऐसा आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित होना चाहिए यहीं चर्चा सबकी जुबान पर है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!