मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ खड़गांव में ग्रामीणों को नहीं मिला राशन…कई महीनों से नमक शक्कर और चना भी गायब….

(कीदा) छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

धरमजयगढ़ खड़गांव में ग्रामीणों को नहीं मिला राशन…कई महीनों से नमक शक्कर और चना भी गायब….

जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़ /धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ ब्लॉक से लगातार राशन घोटाले के मामले सामने आ रहे है, यहां के पीड़ित ग्रामीण धरमजयगढ़ के अधिकारियों को शिकायत करते है वही कार्यवाही के अभाव में फिर रायगढ़ कलेक्टर से जाकर शिकायत कर रहे है पर ग्रामीणों को निराशा के अलावा कुछ नहीं मिल रहा, क्योंकि शिकायत के बाद भी गांव में जांच करने अधिकारी नहीं पहुंचते।

धरमजयगढ़ का खड़गांव पंचायत जहां विगत तीन माह से हितग्राहियों का फिंगर लेने के बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा वही आज सुबह से ग्रामीण राशन दुकान के सामने लाइन लगाकर बैठे हुए है पर दुकान संचालीका रामेश्वरी राशन बाटने नहीं पहुंची जिससे निराश होकर ग्रामीण वापस घर को चले गए।

लगातार धरमजयगढ़ ब्लॉक में राशन घोटाले के मामले सामने आ रहे है पर जिम्मेदार अधिकारियों के शायद संचालकों से गहरे नाते है जिससे एक भी मामलों में कार्यवाही नजर नहीं आ रहे। ग्रामीणों ने कहा कि कई महीनों से नमक शक्कर और चना नहीं मिला है, और चावल भी तीन माह से नहीं दिया है।

वही खाद्य अधिकारी मनोज सारथी ने कल ही निरीक्षण किए, और साफ निर्देश दिए थे कि ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए।
लेकिन आज सुबह से ग्रामीण कतार लगा कर सरकार को योजना की लाभ लेने के लिए आस लगाए खड़े थे,
पर कई महिलाओं ने निराश होकर वापस घर लौट गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!