मुख्य समाचार
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवम् पिछड़ा वर्ग…अल्पसंख्यक का एक दिवसीय सामाजिक जागरूकता कार्यशाला संपन्न……
Jai johar India TV न्यूज

सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar India TV न्यूज नेटवर्क
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवम् पिछड़ा वर्ग…अल्पसंख्यक का एक दिवसीय सामाजिक जागरूकता कार्यशाला संपन्न……
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- रायगढ़:- छत्तीसगढ़ सर्वाधिक आदिवासी समाज रायगढ़, जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आज दिनांक 28 जनवरी 2024 दिन रविवार को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग धार्मिक अल्पसंख्यक का एक दिवसीय सामाजिक जागरूकता कार्यशाला सामुदायिक भवन खर्राघाट में किया गया जिसमें चर्चा के निम्न विषय हैं –
आदिवासी को बचाए रखने के लिए रूढ़ी जन्य परंपरा को सामाजिक.. संस्कृती एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बनाए रखना क्यों आवश्यक है विशेष चर्चा।
लोकतंत्र क्या है लोकतंत्र में वोट का क्या महत्व है वोट किसे एवं क्यों देना चाहिए विशेष चर्चा।
अनुसूचित क्षेत्रों में पैसा एक्ट को संविधान की पांचवी छठवीं अनुसूची में शामिल करने विशेष चर्चा
छत्तीसगढ़ राज्य में बैकलॉग पदों की भर्ती, प्रमोशन में आरक्षण पर विशेष चर्चा।
लोकसभा में पारित वन संरक्षण संशोधन बिल (विधेयक) एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा स्थित हंसदेव अरण्य क्षेत्र एवं अन्य वनों के संरक्षण पर विशेष चर्चा।
मूल निवासियों को बंधुआ मजदूर बनाने वाली नई शिक्षा नीति 2022 को वापस लेने संबंधित चर्चा।
जनसंख्या के अनुपात में स्थाई आरक्षण के संबंध में विशेष चर्चा
मुख्य अतिथि लल्लू सिंह जी सामाजिक कार्यकर्ता
विशिष्ट अतिथि श्रीमान डॉक्टर रूपलाल चौहान जी सामाजिक कार्यकर्ता
वक्तागण:– 1. श्री बस नागेश
(जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज रायगढ़)।
2. श्री भवानी सिंह सिदार
(ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज पुसौर)।
3. श्री अजय पंकज
बैंक रिटायरमेंट
(सामाजिक कार्यकर्ता)।
श्री अरविंद कुमार (बामसेफ प्रदेश प्रभारी )
की गरिमामय उपस्थिति रही सर्वप्रथम भीमराव अंबेडकर और बिरसा मुंडा की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात स्वागत कर उद्घाटन उद्बोधन श्री डॉक्टर रूपलाल चौहान द्वारा भीमराव अंबेडकर की जीवन यात्रा के बारे में बताते हुए। बाबा साहब को पानी पीने का अधिकार नहीं था स्कूल के अंदर बैठने का अधिकार नहीं था और विदेश से पढ़ाई कर भारत आकर अपने समाज के लिए समर्पित होकर कार्य किया और हमारे बहुजन दलित आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य किया बाबा साहब चाहते तो इतनी उच्च डिग्री प्राप्त कर विदेशों में नौकरी कर सकते थे। लेकिन उन्होंने हमारे लोगों की उद्धार को चूना और जीवन को संघर्ष रूपी नदी में बहा दिया। बाबा साहब के जीवन में कई कठिनाई आई लेकिन बाबा साहब डटकर मुकाबला किया इस तरह से डॉक्टर साहब उपस्थित श्रोतागण को संबोधित किया
इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमान लल्लू सिंह जी के द्वारा सामाजिक जागरूकता पर उद्बोधन प्रारंभ किया और कहा हम बहुजन को तोड़ने के लिए बहुत से शक्तियां लगी हुई है लेकिन हमें टूटना नहीं है एक होकर संघर्ष करना है अपने अधिकारों के लिए और अपनी अधिकारों को प्राप्त करना है कह कर सभा को संबोधित किया
भवानी सिंह सिदार समाज में हो रहे तकलीफों और आदिवासियों को बचाए रखने के लिए तथा लोकतंत्र क्या है लोकतंत्र में वोट का क्या महत्व है पेसा एक्ट को लागू करना चाहते। इन तमाम पहलुओं पर चर्चा किया इसके पश्चात वक्त अजय कुमार पंकज जी के द्वारा भारतीय इतिहास मानव का विकास से लेकर मानव अधिकार शिक्षा की महत्व एवं मताधिकारों के बारे में बताया गया।
मुख्य वक्ता श्रीमान अरविंद कुमार छत्तीसगढ़ प्रभारी बामसेफ के द्वारा आदिवासियों को बचाने रोड़ी जलने परंपरा को सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम में बनाए रखना चाहिए इससे हमारे अस्तित्व बचा रहेगा। और लोकतंत्र के बारे में बताएं राजनीतिक लोकतंत्र सामाजिक लोकतंत्र शैक्षणिक लोकतंत्र और वोट के महत्व पर बहुत विस्तार से प्रकाश डाला । हमारे छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुत क्षेत्र है सबसे अधिक जनसंख्या आदिवासियों की है आदिवासियों को विशेष संरक्षण की जरूरत है छत्तीसगढ़ में 6 जिले अनुसूचित क्षेत्र के दायरे में आते हैं इसके बावजूद भी पांचवी अनुसूची पूर्णत लागू नहीं किया गया है पेसा एक्ट को कमजोर किया गया है सभी अधिनियम नियम को संशोधन कमजोर किया जा रहा है और हम वर्तमान में देख रहे हैं सरगुजा स्थित हसदेव अरण्य क्षेत्र एवं अन्य संरक्षण क्षेत्र में कानून को अनदेखी कर अंधाधुंध जंगल की कटाई किया जा रहा है मूल निवासियों को दम-शाम दंड भेद लगाकर कमजोर किया जा रहा है और वर्तमान में मूल निवासियों को बंधुआ मजदूर बनाने के लिए विवश किया जा रहा है इसके लिए नई शिक्षा नीति 2022 उदाहरण है इसे वापस लेना चाहिए और हमें बहुजन को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण और पदोन्नति में आरक्षण कड़ाई से पालन कर हमारी वर्ग को लाभ दिया जाए सभी पहलुओं को बताते हुए श्रोतागंधों को ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात श्रीमान भवानी सिंह सिदार द्वारा समापन उद्बोधन कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया गया। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के ऊर्जावान युवा महिला पुरुष छात्र-छात्राएं जागरूकता कार्यशाला में शामिल होकर अनुशासन का पालन करना समाज के लिए कार्य करना समाज के प्रति अपनी योगदान और समाज के लिए विशेष ज्ञान अर्जित कर समाज में अपना योगदान देने के लिए तैयार हुए। निश्चित तौर पर यह कार्यशाला युवाओं के लिए समाज के लिए एक अच्छा संदेश जाएगा, अच्छा साबित होगा।।
घरघोड़ा सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष पप्पु राठिया, उपाध्यक्ष पुरषोत्तम राठिया, सचिव अजय राठिया एवम सैकड़ों की तादात पर युवाओं ने भाग लेकर इस कार्यक्रम से सामाजिक राजनीतिक आर्थिक न्यायिक अनुभवों से ज्ञान अर्जित किए।।

