मुख्य समाचार
किसानों को 3100 रु एकमुश्त ना देना सरकार का किसान विरोधी साबित हुई – महासचिव कांग्रेस सम्पत चौहान विष्णु के कुशासन सहित वादाखिलाफी घोषणापत्र को कांग्रेस उजागर करेगी –
(की दा) छत्तीसगढ़ रायगढ़

डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
किसानों को 3100 रु एकमुश्त ना देना सरकार का किसान विरोधी साबित हुई – महासचिव कांग्रेस सम्पत चौहान
विष्णु के कुशासन सहित वादाखिलाफी घोषणापत्र को कांग्रेस उजागर करेगी –
जय जोहार इंडिया TV न्यूज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में लोक लुभावने वादे करने में सबसे आगे रही बीजेपी सत्ता हथियाने में तो कामयाब हो गई परंतु प्रदेश की सरकार के किसी भी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को नही मिल रहा यही नही बीजेपी ने जिन वादों का पिटारा जनता के सामने हर मंच पर खोला था वो भी खोखला होता दिख रहा है।
उक्त बातें नगर कांग्रेस किरोड़ीमल के महासचिव एवं जिला पर्यावरण संरक्षण के सदस्य श्री सम्पत चौहान ने कहा,
उन्होंने कहा की बीजेपी जिन घोषणापत्र के वादे करते हुए सत्ता में लौटी थी उनसे भी सरकार मूंह मोड़ रही है जो आम नागरिकों के भरोसे के साथ धोखा है यही नही आम नागरिकों को प्रदेश में छोटी छोटी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरसना पड़ रहा है जो सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाती है।




