धरमजयगढ़

चौबीस कुंडी शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ,कलश यात्रा मैं शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु माताएं बहने ।

24 कुंडी शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन धर्मजयगढ़ में p11जनवरी से प्रारंभ हो 14जनवरी 2025 को होगा संपन्न। धर्मजयगढ़ गायत्री शक्ति पीठ स्थापना 06011999के रजत जयंती के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन सभी नगर वासियों के सहयोग से सम्पन्न होना है।जो कलश यात्रा से प्रारंभ हुई,जहां संगीतमय प्रवचनों के साथ 24 कुंडी महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार,विराट दीप यज्ञ व पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।जहां सभी संस्कार निशुल्क कराया जा रहा है। इस उपलक्ष में गायत्री परिवार धर्मजयगढ़ ने सभी नगर वासियों से आह्वान किया है कि इस यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने।

 

कलश यात्रा सुबह 1 बजे से प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न चौक चौराहे से होकर निकाली गई।वही हिन्दू समाज द्वारा जगह जगह फूलों की वर्षा भी की गई। विद्यालयों के द्वारा झांकियां भी प्रस्तुत की गई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!