मुख्य समाचार
सड़क सुरक्षा पर जोर: बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, नि:शुल्क हेलमेट वितरण
(की दा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
सड़क सुरक्षा पर जोर: बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, नि:शुल्क हेलमेट वितरण
जय जोहार इंडिया TV न्यूज 11 जनवरी, रायगढ़* । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में यातायात पुलिस ने रायगढ़-खरसिया मुख्य मार्ग पर ग्राम जोरापाली के पास मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट प्रदान किए।




