मुख्य समाचार

त्रिस्तरीय चुनाव में समस्त अनुसूचित क्षेत्र कोटा में इस बार आदिवासियों की दमदार दावेदारी होगी – ब्लॉक अध्यक्ष विजय ध्रुव 

छत्तीसगढ़, बिलासपुर, कोटा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

त्रिस्तरीय चुनाव में समस्त अनुसूचित क्षेत्र कोटा में इस बार आदिवासियों की दमदार दावेदारी होगी – ब्लॉक अध्यक्ष विजय ध्रुव

जय जोहार इंडिया TV न्यूज 

 

बिलासपुर/कोटा डेस्क खबर- छत्तीसगढ़ त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को आगामी निर्वाचन की स्थिति परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है।
इसके पूर्व सीटों के वर्गवार आरक्षण प्रक्रिया ने राजनीतिक चेहरों और आम जनता की उम्मीदों को अति प्रभावित किया है,जो अधिकांश लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

          सूत्रों से मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक इस बार अनुसूचित क्षेत्र कोटा के जनपद और पंचायत चुनाव में सर्व आदिवासी समाज कोटा ब्लॉक अध्यक्ष विजय ध्रुव जी के द्वारा वर्गवार सीटों के निर्धारण अनुसार जनजातीय समाज के उम्मीदवारों को मैदान में दावेदारी कराएंगे,उन्होंने कहा कि संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चाएं चल रही है, मैं और मेरी पूरी टीम ब्लॉक और जिला कार्यालय में वरिष्ठ जनों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
ज्ञात हो कि ब्लॉक अध्यक्ष विजय ध्रुव ने जब से कोटा क्षेत्र का कमान संभाला है तब से लेकर आज तक क्षेत्र में विभिन्न बदलाव देखने को मिल रहा है,चाहे वह अवैध खनन,सामाजिक उत्पीड़न ,भेदभाव और अत्याचार आदि किसी भी प्रकार के शोषण के लिए उन्होंने हमेशा सामने आकर जमीनी स्तर की लड़ाई लड़ी है। ब्लॉक अध्यक्ष विजय ध्रुव के द्वारा सभी जाति धर्म के लोगों के लिए हमेशा ही खुशहाल जीवन की कामना की है। सदैव ही क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!