मुख्य समाचार
लोहे के हथियार से धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों पर जूटमिल पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
छत्तीसगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क
लोहे के हथियार से धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों पर जूटमिल पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *रायगढ़, 28 जनवरी*। कल दिनांक 27 जनवरी 2025 की शाम को जूटमिल के चमड़ा गोदाम क्षेत्र में महिला समूह की सदस्याओं ने थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को सूचना दी कि मोहल्ले के निवासी मोहन सोनवानी और बाबू विशाल अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। महिलाओं ने उन्हें इस गतिविधि से रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने झगड़ा शुरू कर दिया और विवाद बढ़ गया।