मुख्य समाचार
नाबालिक को रास्ते से अपहरण कर पांच युवाओं ने मिलकर किया अनाचार…. पुलिस ने…..
Jai johar India TV न्यूज

सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar India TV न्यूज चैनल
एक नाबालिक को रास्ते से अपहरण कर पांच युवाओं ने मिलकर किया अनाचार…. पुलिस ने…..
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज:- खबर डेस्क – छत्तीसगढ़ /जशपुर / बागबहार:- बागबहार के बागबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग किशोरी से गैंगरेप जैसे कुकर्म को अंजाम दिया। घर जा रही किशोरी से 5 युवकों ने ये अनाचार किया है, उक्त घटना 24-25 जनवरी की दरम्यानी रात की है। जहां दो लड़कों ने नाबालिग को रास्ते में रोका, उसका अपहरण किया इसके बाद तीन और लड़के आए जहां पांच आरोपियों ने मिलकर नाबालिग के साथ अनाचार किया, पांचों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पाक्सो एक्ट, धारा 341, 363, 366, 366ए, 376डी के तहत मामला दर्ज किया है। पत्थलगांव SDOP हरीश पाटिल के मुताबिक ये घटना 24-25 जनवरी की दरम्यानी रात 12 बजे की है। पीड़िता पंचायत के पास डीजे चल रहा था उसे देखने गई थी, जहां से लौटते वक्त दो लड़कों ने नाबालिग को रास्ते में ही रोककर उसे उठा कर ले गए फिर इसके बाद तीन और लड़के आए फिर घटना को पांचों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग के साथ अनाचार अंजाम दिया, हालांकि पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।।

