मुख्य समाचार
प्रधान आरक्षक मनहरण सिदार पुलिस विभाग से हुए सेवा निवृत्त, ससम्मान दी गई विदाई
कीदा, छत्तीसगढ़ रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
प्रधान आरक्षक मनहरण सिदार पुलिस विभाग से हुए सेवा निवृत्त, ससम्मान दी गई विदाई
जय जोहार इंडिया TV न्यूज*28 फरवरी,रायगढ़* । पुलिस विभाग में दीर्घकालिक सेवा के बाद प्रधान आरक्षक मनहरण सिदार (62) आज अधिवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर रक्षित केंद्र रायगढ़ में पुलिस विभाग की परंपरा अनुसार उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सेवा निवृत्त प्रधान आरक्षक मनहरण सिदार को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और विभाग में उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान एसपी ने मुख्य लिपिक मनोरमा बहिदार से पेंशनर को मिलने वाले सभी देय लाभों की जानकारी ली और सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को आश्वस्त किया कि किसी भी विभागीय अथवा व्यक्तिगत समस्या पर वे बेझिझक पुलिस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।




