मुख्य समाचार
परियोजना अधिकारी के हस्तक्षेप से बचा नाबालिग का विवाह, माता-पिता को किया गया जागरूक
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
परियोजना अधिकारी के हस्तक्षेप से बचा नाबालिग का विवाह, माता-पिता को किया गया जागरूक
जय जोहार इंडिया TV न्यूज धरमजयगढ । धरमजयगढ के कापू थाना क्षेत्र में बाल विवाह की एक कोशिश को समय रहते रोक लिया गया, जब महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को इसकी सूचना मिली। परियोजना अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी।
जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुमा इंचपारा में एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं। किसी जागरूक व्यक्ति ने इस बारे में प्रशासन को सूचना दी। शिकायत मिलते ही परियोजना अधिकारी सुनिता खल्खो ने टीम गठित की और पुलिस की सहायता से नाबालिग लड़की के घर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने नाबालिग के माता-पिता से बातचीत की और उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में समझाया।




