
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
भीषण गर्मी के बीच पेयजल सुविधा का अभाव, नगर पालिका बेखबर
रायगढ़ /खरसिया। भीषण गर्मी के कारण जहां एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की लापरवाही के कारण राहगीरों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खरसिया नगर में राहगीरों के लिए कहीं भी पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।




