मुख्य समाचार

एड़ू के तालाब में अचानक एक साथ हज़ारो की संख्या में हुई मछलियों की मौत

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

एड़ू के तालाब में अचानक एक साथ हज़ारो की संख्या में हुई मछलियों की मौत

जय जोहार इंडिया TV न्यूज धरमजयगढ़ :- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ अन्तर्गत छाल क्षेत्र के ग्राम चंद्रशेखरपुर (एड़ू) में मंगलवार की सुबह देखा गया कि बाजार के पास स्थित तालाब में हजारों की संख्या में छोटी –बड़ी मछलियाँ मरी हुई पानी के ऊपर दिखाई दी जिसे देखकर हर किसी के हैरानी का ठिकाना नहीं रहा कि आखिरकार यह कैसे हुआ l
कोई इसे शरारती लोगों द्वारा तालाब के पानी में कुछ जहरीली प्रदार्थ मिलाये जाने की आशंका जाहिर भी कर रहे हैं तो किसी का कहना है कि पानी में ऑक्सीजन की कमी या फिर प्रदूषण के कारण हुआ है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि तालाब किनारे कई घर हैं जिनके घरों का गंदा पानी सीधा तालाब में जाता है जो की मछलियों के मौत का कारण हो सकता है।

आपको बतादे की मछलियों के मरने के बाद अब तालाब से बदबू आना शुरू हो गया है अगर जल्द ही इन मरी हुई मछलियों को पानी से बाहर नहीं निकाली गई तो तालाब के आस पास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!