मुख्य समाचार
छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति द्वारा धरमजयगढ़ में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह कर्मानृत्य के साथ किया गया प्रदेश अध्यक्ष रामू घोष और प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत
की दा, छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क,
छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति द्वारा धरमजयगढ़ में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह
कर्मानृत्य के साथ किया गया प्रदेश अध्यक्ष रामू घोष और प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत
जय जोहार इंडिया TV न्यूज धरमजयगढ़ :- छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति जिसका गठन वर्ष 1998 पंजी क्रमांक 2045 में किया गया है जो की 27 वर्षों से छत्तीसगढ़ में बंग समाज के जनहित मुद्दों के लिए कार्य कर रहा है जिनके द्वारा ही 2016-17 में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ तहसील में निवासरत बंग समाज के लोगों को भूमि स्वामी हक पट्टा दिलाने में संपूर्ण योगदान रहा है।

रविवार को धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि रामू घोष के साथ आए सभी प्रांतीय पदाधिकारियों का कर्मानृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया वही बायसी कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर में रामू घोष द्वारा पूजा अर्चना की गई जिसके बाद जिला के नए पदाधिकारियों से मिलते हुए पूरे धरमजयगढ़ बंग समाज के उपस्थिति में नए पदाधिकारियों का शपथग्रहण कराया गया।
*प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया संबोधन*

रामू घोष द्वारा संबोधन करते हुए बताया कि संगठन का शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में निवासरत बंग समाज के 4 जातियों को ओबीसी का दर्जा दिया गया जिसमें बंग समाज में जो अपने जाति में नाई, धोबी, ग्वाला और कुम्हार लिखते है उनको ओबीसी जाति प्रमाण पत्र दिया जा रहा है जिसमें समाज के इन 4 जातियों को केंद्र सरकार द्वारा 27% आरक्षण एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी आरक्षण दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति का बहुत बड़ा योगदान रहा है ।
*छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति द्वारा सरकार से किया जा रहा मांग।*
जिन भी बंग समाज के भाइयों का भूमिस्वामी हक का पट्टा अबतक नहीं बना है, वही कुछ समाज के लोगों को पट्टा दिया गया है परन्तु आनलाइन बी1, नक्शा, खसरा में शासकीय कृषि भूमि दर्ज है। जिसके कारण केंद्र सरकार की योजना का लाभ जैसे किसान आईडी नहीं बन पा रहा है जिससे बंग समाज के किसान भाई परेशान है सरकार के विभिन्न योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है।
भूमि स्वामी अधिकार पत्र एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2014 में रायगढ़ जिले में भूमि स्वामी पट्टा प्रदान किया गया है परन्तु भूमि स्वामी आदेश की कापी प्रदान नहीं किया गया है किसानों को जिससे समाज के लोगों को काफी परेशानियां हो रही है ।
इन सभी मुद्दों पर छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियो द्वारा सरकार से बंग समाज के भाइयों को हो रही परेशानियों को अवगत कराकर समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
रायगढ़ जिला के नए पदाधिकारी
जिला अध्यक्ष – प्रवीण विश्वास
उपाध्यक्ष -नित्यानंद सरकार, तिलक मलँगी, अशोक बैरागी
सचिव- उत्तम पाल



