मुख्य समाचार
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के समाधान पेटी में 42 हजार से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार-2025 : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के समाधान पेटी में 42 हजार से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
पारदर्शिता, संवाद और समाधान की नई पहल
रायगढ़,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जनसामान्य की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार के तहत प्रथम चरण में गांव से लेकर शहर में समाधान पेटी के माध्यम से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए गए। आवेदन प्राप्त करने के प्रथम चरण में 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक की स्थिति में रायगढ़ जिले के 7 जनपद पंचायतों के ग्रामों से समाधान पेटी में कुल 42 हजार 903 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 42 हजार 627, शिकायत के 276 आवेदन मिले।




