मुख्य समाचार
रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार
कीदा, छत्तीसगढ़, रायगढ़,

डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार
जय जोहार इंडिया TV न्यूज*रायगढ़, 19 मई 2025* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले भर में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए 4 मई से 18 मई 2025 तक 15 दिवसीय चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस अवधि में विभिन्न थानाक्षेत्रों से *कुल 296 स्थायी वारंटियों* की तामिली की गई, जिनमें कई आरोपी वर्षों से फरार चल रहे थे और कानून से बचते फिर रहे थे।




