मुख्य समाचार

हाथी के हमले से दो महिलाओं की मौत, गमेकेला गांव में दहशत का माहौल

छत्तीसगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल

हाथी के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, गमेकेला गांव में दहशत का माहौल

 

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेमकेला (भादरापारा) में शुक्रवार रात हाथी के हमले में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना उस वक्त घटी जब दोनों महिलाएं अपने-अपने घरों के बाहर सो रही थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना रात करीब 11:30 बजे की है जब ग्रामवासी द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई कि गांव की निवासी श्रीमति सुनीता (उम्र लगभग 45 वर्ष), पति विजय लोहरा, पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया है। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी प्रकार की दूसरी घटना भी उसी गांव के भादरापारा इलाके में सामने आई, जहां श्रीमति सुशीला यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पत्नी घसिया यादव, पर हाथी ने हमला किया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। दोनों घटनाएं कक्ष क्रमांक 238PF के आसपास हुईं।वन विभाग द्वारा गांव में मुनियादी कर लोगों को सतर्क रहने और घर के अंदर ही सोने की अपील की गई है। ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है और हाथियों की गतिविधियों को लेकर वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है और वन विभाग से त्वरित समाधान की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!