मुख्य समाचार
तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा, भेजा जेल
छत्तीसगढ़, रायगढ़

डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा, भेजा जेल
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *रायगढ़, 17 मई 2025* । रायगढ़ जिले की चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जारी सख्त निर्देशों के तहत एक सनसनीखेज हत्या मामले में वांछित आरोपी बसंत चौहान को पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरारी के दौरान अपनी पहचान छिपाकर वहां मजदूरी कर रहा था और पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था।




