
जय जोहार इंडिया TV न्यूज, भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
● *रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो कारों से 105 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, कुल 44.85 लाख की जप्ती*
*रायगढ़, 11 जून 2025* – एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसने में पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। इसी अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 105 किलो गांजा, दो कारें, चार मोबाइल फोन समेत कुल 44.85 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ और सामान जब्त कर कार्रवाई की गई है।




