मुख्य समाचार
धरमजयगढ़ कांग्रेश नेता ने दी कार्यालय के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी, जाने क्या है पूरी मामला
(कीदा,) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
धरमजयगढ़ कांग्रेश नेता ने दी कार्यालय के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी, जाने क्या है पूरी मामला
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़धरमजयगढ। धरमजयगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने पीडब्ल्यूडी विभाग की घोर लापरवाही को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि 23 जून 2025 तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती, तो वे दोपहर 12 बजे से पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ जाएंगे।यह मामला खरसिया-पत्थलगांव मुख्य मार्ग के निर्माण से जुड़ा है, जिसे वर्ष 2020 में श्रीजी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ठेके पर दिया गया था।
इस परियोजना के अंतर्गत नीचेपारा क्षेत्र में सड़क निर्माण के साथ दोनों ओर नाली निर्माण का भी प्रावधान था। किंतु सड़क की ऊंचाई 2 से 3 फीट तक बढ़ा दी गई है, जिससे बरसात का पानी बस्तियों की ओर बहकर लोगों के घरों में घुस रहा है।




