मुख्य समाचार

ई पी एस रामनगर में घुसा हाथियों का दल रसोई कक्ष को पहुंचाया नुकसान

छत्तीसगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल

ई पी एस रामनगर में घुसा हाथियों का दल
रसोई कक्ष को पहुंचाया नुकसान

जय जोहार इंडिया TV/रायगढ़/ धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसल्दा के प्राथमिक शाला रामनगर में बीती रात 20-30 हाथियों का दल आ पहुंचा और स्कूल के रसोई कक्ष को नुकसान पहुंचाया l
आपको बता दें बीती रात ग्राम पंचायत पुसल्दा के ई पी एस रामनगर में हाथियों के दल ने रसोई कक्ष के साथ वहां रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया है जिससे वहाँ अध्ययनरत 50 बच्चों के लिए रसोईया को खाना बनाने में काफी दिक्कतें आ रही है अभी बरसात का समय है और शेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, यदि समय रहते जल्द से जल्द रसोई कक्ष को नहीं बनवाया गया तो बच्चों के लिए खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा l हालांकि छाल वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा क्षतिग्रस्त के मुआयना के लिए टीम भेजकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है l
चंद्रविजय सिदार (प्रभारी रेंजर छाल) :- घटना की जानकारी मिलते ही टीम भेजकर स्थल का निरीक्षण कराया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट वन विभाग को सौंपी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!