मुख्य समाचार
सट्टा के पैनलिस्टों से हवलदार ली डेढ़ लाख की रिश्वत, SP ने की बड़ी कार्यवाही
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
सट्टा के पैनलिस्टों से हवलदार ली डेढ़ लाख की रिश्वत, SP ने की बड़ी कार्यवाही
हरीश चंद्र चौधरी ने ली डेढ़ लाख की रिश्वत, SP जितेंद्र शुक्ला ने किया सस्पेंड…..
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क दुर्ग 16 अप्रैल 2024:- ऑनलाइन सट्टा के पैनलिस्टों को जेल न भेजने के एवज में उनसे डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने वाले पद्मनाभपुर थाने के प्रधान आरक्षक 166 हरीश चंद्र चौधरी को एसपी जितेंद्र शुक्ला ने निलंबित कर दिया है।
उप पुलिस अधीक्षक लाईन चंद्र प्रकाश तिवारी ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर इसके साथ ही प्रधान आरक्षक की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच के बाद बर्खास्तगी तक की कार्रवाई संभव होने की बात कही जा रही है।






