मुख्य समाचार

विकासखंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 12 जुलाई को  विकासखंड खरसिया के ग्राम तीउर में होगा आयोजन

छत्तीसगढ़


विकासखंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 12 जुलाई को 

विकासखंड खरसिया के ग्राम तीउर में होगा आयोजन

रायगढ़/संचालनालय आयुष रायपुर(छ.ग.) के आदेशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी रायगढ़ डॉ. सी. एस. गौरहा के कुशल मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन विकासखण्ड खरसिया के ग्राम तीउर में दिनांक 12 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा l इस मेले में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों जैसे वातरोग, श्वास, कास, चर्मरोग, स्त्रीरोग, अर्श, नेत्ररोग, जरा व्याधि, दौर्बल्यता, इत्यादि जटिल रोगों का निःशुल्क उपचार एवं प्रकृति परिक्षण कर उपलब्ध औषधियों का वितरण किया जाएगा l
इस मेले में, लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मुफ्त परामर्श और उपचार प्राप्त होता है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, जैसे कि आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या और योगासन के बारे में भी जानकारी दी जाती है।
इस तरह के मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुष चिकित्सा प्रणालियों के लाभों के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है ।
शिविर प्रभारी डॉ. एम. महापात्र, ने जनसामान्य को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ उठाने हेतु अपील की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!