मुख्य समाचार
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रानी सागर सारंगढ़ में गुरु पूर्णिमा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया
छत्तीसगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रानी सागर सारंगढ़ में गुरु पूर्णिमा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *सारंगढ़*| दिनांक 10.07.25 दिन गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पवन अवसर पर मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रानी सागर सारंगढ़ के समस्त छात्र-छात्राओं ने माता सरस्वती एवं अपने गुरु के पूजन कर अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किए। कथक की छात्राएं गणेश वंदना एवं गुरु वंदना , आमद, तोडा एवं थाठ कवित्त में जमुना के तट आदि की सुंदर प्रस्तुति की ,जिसमें छात्राओं में अदिती सुलतानिया,अलिशु सिदार,पूर्वी भगत,पविनी तिवारी, ऐलेन कुजूर,एम्मा कुजूर,चेष्टा मैत्री,अपेक्षा केशरवानी, आरना केशरवानी,अनुषा केशरवानी , गौरांगी पटवा, कीर्ति केशरवानी,युक्ता गोपाल, लावन्या खूंटे,इन सभी छात्राओं द्वारा सुंदर प्रतुति हुई।

*गायन के छात्र* अवधेश कुमार तिवारी राग मालकोष में गुरु वंदना लागी लगन गुरु चरण,लम्बोदर दास वैष्णव राग यमन सरस्वती वंदन, नौसागर चौधरी राग दरबारी में जो गुरु कृपा करे रे तीन ताल में , उत्तम बरेठ राग बहार में धरती करें श्रृंगार, कुंज बिहारी राग बिहाग कान्हा जा रे जा रे सांवरिया, जशपाल रत्नाकर राग बागेश्री कहा गए चित चोर,मुकेश सिंह ठाकुर राग भूपाली लाज बचाओ कृष्ण मुरारी, मुकुंद दास मंहत राग वृंदावनी सारंग मे वन वन ढूंढन जाऊं , सुयश तिवारी राग यमन झूलत राधा संग गिरधर, सौम्य देवांगन राग खमाज राम नाम जापले जीव ताल दादरा, केशव साहू एवं किशन बैरागी राग बिलावल में अलंकारों का श्रृंगार,सोनम साहू राग यमन में सितार पर तीन ताल में अलंकारों पर श्रृंगार,इस प्रकार गायन के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही सुंदर मनमोहक प्रस्तुति दिया।




