
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
जनजातीय बाहुल्य जिले से सैनिक विधालय में प्रवेश होने से छात्रों में उत्साह
संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595
जय जोहार इंडिया TV न्यूज बड़वानी* – बड़वानी जनजातीय बाहुल्य जिला होकर विकास की मुख्यधारा से अभी भी दूर है, जिसके कारण यहा पढ़ने वाले छात्र परंपरागत पाठ्यक्रम में ही पढ़ाई कर सामान्य जीवन जीते है, लेकिन सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव एवं निजी संस्थाओं के बड़ी संख्या में स्थापित होकर कार्य करने से देश में चल रहे अन्य नवीन पाठ्यक्रम एवं गतिविधियो में भी शामिल हो रहे है, जिसके कारण जन जातीय बाहुल्य जिले के छात्र भी विकास की मुख्यधारा में शामिल होने की दौड़ में शामिल होने लगे है।
देश के सैनिक विधालयों में पढ़ने के लिए पहले बड़वानी जिले के छात्र फॉर्म भी नही भरते थे,, किन्तु विगत कुछ वर्षों से सोशल मीडिया और वर्मा एकेडमी सहित अन्य निजी संस्थाओं के सफल प्रयास से बड़ी संख्या में सैनिक विधालयों में छात्रों का प्रवेश भी होने लगा है, जो क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस वर्ष भी तीन होनहार छात्र एवं छात्राओं *आहना सुल्या (कक्षा 6)* और *इशु भाबर (कक्षा 9)* एवं *युग मंडलोई (कक्षा 9) ने *सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा* में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। वर्मा एकेडमी के संचालक वीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि बड़वानी जैसे जिले के छात्रों में बहुमुखी प्रतिभा छिपी है, मात्र अवसर प्रदान ही मुख्य लक्ष्य है, जिसके बाद अनुकूल परिणाम आने से कोई नही रोक सकता।।




