मुख्य समाचार

विकासखण्ड खरसिया के ग्राम तीउर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ सम्पन्न

छत्तीसगढ़

विकासखण्ड खरसिया के ग्राम तीउर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ सम्पन्न

जय जोहार इंडिया TV/रायगढ़/आयुष संचालनालय रायपुर (छ.ग.) के आदेशानुसार एवं जिला आयुर्वेद डॉ. सी.एस. गौरहा के मार्गदर्शन में विकासखंड खरसिया के ग्राम तिऊर में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया l
इस मेले में मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल (जिला पंचायत अध्यक्ष), श्रीमती रजनी अजय सिदार (सरपंच) विशिष्ट अतिथि डॉ. हितेश गवेल (उपाध्यक्ष ज.पं. खरसिया) अमृत सिदार (जनपद सदस्य) मसत राम गवेल, कौशल गवेल, छोटू गवेल, श्रीमती प्राची गवेल, रमेश साहू जी के द्वारा भगवान धनवंतरी के शैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर आयुष मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया l
इस अवसर पर मेला प्रभारी डॉ. एम. महापात्र ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए आहार विहार, दिनचर्या, ऋतु चर्या, योगासन, प्राणायाम आदि के बारे में उपस्थित लोगों को बताया l
डॉ. मंजरी पटेल ने होम्योपैथी दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा मेले में डॉ. नवीन, डॉ. ईश्वर पटेल, डॉ. यू भोई, डॉ. पी. के. साहू, डॉ. मनोज पटेल, डॉ. मनोज त्रिपाठी डॉ. शशिकला पटेल, देवनारायण पटेल, राज कुमार राठौर, राकेश तिवारी, नरोत्तम मरावी, फूलदास महंत, श्याम कुमार बंजारे, रूपेश यादव, नीरा मंहत, गोरे लाल कंवर, हरदेव राठिया, सुरेश राठौर, श्रीमती मंजुषा कंवर (सीएचओ) का सहयोग सराहनीय रहा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!