मुख्य समाचार

88 वर्षीय प्रेमा देवी के परिजनों ने पहले करवाया नेत्रदान फिर चोइथराम होस्पिटल को देह सौपी

मध्यप्रदेश

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 
संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595
*रोटरी क्लब बड़वानी ने करवाया मुस्कान ग्रुप इंदौर के सहयोग से बड़वानी का प्रथम देहदान*
*पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया*
88 वर्षीय प्रेमा देवी के परिजनों ने पहले करवाया नेत्रदान फिर चोइथराम होस्पिटल को देह सौपी
*चोइथराम हॉस्पिटल में स्किन दान होगा उसके बाद बॉडी को सुखसागर कॉलेज जबलपुर को सौपी जाएगी*

नगर के अग्रवाल समाज के जगदीश गुप्ता की सासुजी के निधन की सूचना नातिन पल्लवी गुप्ता ने सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को दी और मर्चुरी बॉक्स के लिए बोला। जैन ने परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों को प्रेमा देवी द्वारा देहदान का शपथ पत्र का ध्यान आने पर उन्होंने देहदान की बात रखी। पहले डाक्टर चक्रेश पहाडिया एवम रोटरी क्लब सचिव ललित जैन ने नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई एवम कॉर्निया एम के इंटरनेशनल बैंक इंदौर पहुँचाया । सचिव ललित जैन ने परिजनों से नेत्रदान का सहमति पत्र भरवाया ।पश्चात अजित जैन द्वारा मुस्कान ग्रुप इंदौर के संदीपन आर्य एवं जीतू बगानी से चर्चा कर देहदान की प्रकिर्या को सम्पन्न किया। इंदौर से एम्बुलेंस आयी और पार्थिव देह को उसमें रखकर इंदौर चोइथराम हॉस्पिटल पहुँचाया । इंदौर में रोटरी क्लब अध्यक्ष अशोक दोसी एवं सदस्य डॉ पहाडिया एवम मुस्कान ग्रुप के सदस्य चोइथराम हॉस्पिटल समय पूर्व पहुंच गए जो कि देह को हॉस्पिटल के चिकित्सको के सुप्रत करेंगे ।पार्थिव देह को श्रदांजलि देने के लिए सांसद गजेन्द्र सिंग पटेल, नगरपालिका अध्य्क्ष ,विक्रम चौहान,मधुबन कॉलोनी परिवार और अग्रवाल समाज के सदस्य उपस्थित रहे। देहदान प्रकिर्या में परिजन पुत्री बिना गुप्ता,जगदीश गुप्ता, पन्नालाल परमार, भारत सुर्यवंशी ,डॉक्टर हेमंत बारचे,आनंद मारु , संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश,एस डी एम भू पेंद्र रावत का सहयोग रहा ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!