जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
आपरेशन सुधार अंतर्गत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी की पहल
संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595
जय जोहार इंडिया TV न्यूज, पाटी में 18 अधिकारियो द्वारा एक साथ 36 शालाओ का किया अवलोकन
……………………..
7 नियमित एवं 10 अतिथि शिक्षक अनुपस्थित
बड़वानी 18 जुलाई 2025/कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर द्वारा समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशानुसार शिक्षा गुणवत्ता अंतर्गत विकासखण्ड के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ के शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों के द्वारा समय से शालाओ का संचालन नहीं करना, विलम्ब से शाला पहुंचना, शाला समय से पूर्व शालाओ का बंद होना, विघालयों में दर्ज संख्या अत्यन्त न्यून होना जैसी स्थिति के चलते विकासखण्ड पाटी की बीईओ द्वारा आपरेशन सुधार प्रारंभ किया गया। इसके तहत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती राजश्री पवार ने बीईओ, बीआरसी, बीएसी 04, जनशिक्षक 12 इस प्रकार लगभग 18 अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रातः 10 बजे विकासखण्ड पाटी के रेण्डमली संकुल केन्द्र गंधावल की हाईस्कूल माध्यमिक, प्राथमिक, आश्रम शाला इस प्रकार कुल 36 शालाओ का एक साथ अवलोकन किया।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती राजश्री पवार द्वारा हाईस्कूल गंधावल, मावि गधावल, प्रा वि गंधावल का आकस्मिक अवलोकन किया, अवलोकन समय प्राचार्य लक्ष्मण रावत सूचना के अधिकार अपील अंतर्गत सहायक आयुक्त कार्यालय में गये थे। हाईस्कूल में 01 नियमित शिक्षिका एवं 03 अतिथि शिक्षक अनुपस्थित पाये गये । मावि गंधावल में 01 नियमित शिक्षक एवं 03 अतिथि शिक्षक सभी अनुपस्थित पाये गये । प्रावि गंधावल में दोनो नियमित शिक्षक अनुपस्थित पाये गये आश्रम गंधावल में 01 नियमित शिक्षक अनुपस्थित पाये गयें। सभी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जा रहा है।
जनपद शिक्षा केन्द्र पाटी के बीएसी गजेन्द्र अकोले के निरीक्षण के दौरान प्रावि नदीफल्या चारपाटिया एवं प्रावि जमराफल्या गंधावल दोनों विद्यालय बंद पाये गये, 02 अतिथि शिक्षक एवं 02 नियमित शिक्षक अनुपस्थित थें ।
जनशिक्षक संजय बर्डे को प्रावि मोरानी, मावि मोरानी तथा प्रावि कुटबाफल्या मोरानी तीनों शालाए बंद पाई गई, इन तीनों शालाओ में 02 नियमित शिक्षक एवं 02 अतिथि शिक्षक अनुपस्थित पाये गये ।
जनशिक्षक फिरोज खॉन को प्रावि पनालीफल्या रोसमाल की शाला 11.30 बजे बंद मिली समस्त जनशिक्षकों को भ्रमण के दौरान शालाओ में रंगाई पुताई, एवं मरम्मत की आवश्यकता प्रतीत हुई है। शिक्षकों को 3 दिवस में रंगाई पुताई एवं मरम्मत इत्यादि कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती पंवार द्वारा बताया गया कि उपंयत्री जनपद शिक्षा केन्द्र पाटी को पत्र देकर क्षेत्र के जीर्ण-शीर्ण शाला भवनो का अवलोकन कर मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये थें, किन्तु आज भ्रमण के दौरान शाला भवनों में सुधार की स्थिति परिलक्षित हो रही थी।
जनशिक्षक रवि त्रिपाठी को एकीकृत मावि चॉदबारा विद्यालय बंद पाया गया, विद्यालय के 02 नियमित शिक्षक एवं 02 अतिथि शिक्षक अनुपस्थित थें । जनशिक्षक नरेद्र बामनिया को प्रावि चारपाटिया में पदस्थ 01 शिक्षक अनुपस्थित मिले।
अवलोकन के दौरान अनुपस्थित पाये गये सभी शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा रहा है। आज के संयुक्त भ्रमण के माध्यम से विकासखण्ड के शिक्षकों को एक संदेश दिया जा रहा है कि वें अपने कर्तव्य का पालन गंभीरता से करें, शालाओ का नियमित संचालन, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षा गुणवत्ता पर ध्यान देवें कक्षा 1 ली 6 टी एवं 9 वी में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करावें, जाति प्रमाण-पत्र के कार्य को प्राथमिकता से ले एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करें
श्रीमती पवार द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद शिक्षा केन्द्र ओर बीईओ कार्यालय का इसी प्रकार का आकस्मिक दौरा जारी रहेगा ताकि लापरवाह शिक्षकों के विरूद्व कार्यवाही कर कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार शालाओ का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जा सके ।