मुख्य समाचार
विवाह समारोह में मिलन फिर, जबरजस्ती खेत में किया रेप, फिर लगातार घर जाकर करता रहा शोषण…अब पहुंचा जेल
छत्तीसगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
विवाह समारोह में मिलन फिर, जबरजस्ती खेत में किया रेप, फिर लगातार घर जाकर करता रहा शोषण…अब पहुंचा जेल
दुष्कर्म के आरोपी को कापू पुलिस ने दबोचा, युवती की रिपोर्ट पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *20 जुलाई 2025, रायगढ़*- जिले के कापू थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब एक युवती ने शुक्रवार 18 जुलाई को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि युवक तुलसी राठिया ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मुलाकात आरोपी तुलसी राठिया पिता जयपाल राठिया (24 वर्ष) से वर्ष 2020 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद आरोपी ने युवती से उसका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क बनाना शुरू किया। कुछ समय बाद उसने प्रेम का इज़हार कर शादी का वादा किया और इसी बहाने पहली बार गांव के बाहर खेत में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। युवती के अनुसार, उसके मना करने के बावजूद आरोपी ने कई बार अपने घर में भी जबरन संबंध बनाए और जब भी शादी की बात की, वह टालमटोल करता रहा। अंततः अब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने साहस कर थाने में शिकायत दर्ज कराई।




