मुख्य समाचार

बाड़ी में मिली युवक की सड़ी गली लाश , क्षेत्र में मची सनसनी

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

घर के बाड़ी में मिली युवक की सड़ी गली लाश , क्षेत्र में मची सनसनी

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है घर के बाड़ी में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र हड़कंप मच गया है! जानकारी के मुताबिक आज 21 जुलाई के शाम लैलूंगा थाना अंतर्गत ग्राम बनेकेला के धनवार पारा में युवक की लाश मिली है युवक की लाश लगभग चार पांच दिन का बताया जा रहा है ग्रामीण कि सुचना पर लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुँच कर शव पंचनामा भरकर युवक की लाश को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। किसी के घर में युवक कि बाड़ी में लाश वह भी सड़ी गली स्थिति में मिलने से ग्रामीण मामला हत्या या फिर और किसी जहरीले जानवर के काटने से मौत होने कि आशंका जता रहे है। जो गॉव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल लैलूंगा पुलिस शव शिनाख्त सहित मामले कि जाँच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कि जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!