
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
श्री सत्यनारायण बाबा धाम पर भक्तों को पिलाया गया निशुल्क शरबत
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़ -पवित्र सावन महीने के अवसर पर श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पत्रकारों और कलाकारों का महासंघ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन जिला इकाई द्वारा बुधवार को कोसमनारा बाबाधाम रायगढ़ में शिव भक्तों को मीठा नीबू पानी सरबत का शिवलिंग पर भोग लगा कर बाबा की नगरी में दर्शन के लिए आये हजारों श्रद्धालु भक्तो को प्रसाद के रूप में सरबत पानी पिलाया गया।
जिसे ग्रहण कर शिव भक्तों के द्वारा छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के साथियों को धन्यवाद व आशीर्वाद देकर आभार व्यक्त किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे संभाग अध्यक्ष एवम जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, रविशंकर पटेल जिला उपाध्यक्ष रायगढ़, डिग्री लाल सिदार ब्लॉक अध्यक्ष खरसिया, वेदप्रकाश महंत प्रदेश कार्यालय प्रभारी, सूरज पटेल ब्लॉक प्रवक्ता खरसिया, यशोदा यादव जिला महिला प्रकोष्ट रायगढ़, बालकराम पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष खरसिया, भूपेंद्र यादव, संजय यादव, अमित अग्रवाल सुनील अग्रवाल लैलूंगा ब्लॉक प्रभारी संजीव शर्मा जिला महासचिव हेमन्त टण्डन ब्लॉक सचिव धरमजयगढ़ ,सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया ।






